Garuda Puran: जिस घर में होते हैं ये काम, वहां खुद चलकर आती हैं मां लक्ष्मी


By Ekta Sharma19, Dec 2022 09:31 PMnaidunia.com

भगवान को भोग

जिस घर में रोजाना स्नान के बाद ही भोजन पकाया जाता है और सबसे पहले भगवान को भोग लगाया जाता है। ऐसे घर में हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

धार्मिक ग्रंथों का पाठ

जिस घर में रोजाना धार्मिक ग्रंथों का पाठ होता है, पूजा अर्चना, जाप-पाठ होते हैं, उस घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है। इन लोगों पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

दान-धर्म

जो परिवार दान-धर्म करता है, साथ ही साधु-संतों का आदर करता है, जिस घर से कभी कोई भिखारी खाली हाथ नहीं जाता, उन घरों पर हमेशा मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं।

कुलदेवता की पूजा

जिन घरों में कुलदेवता और कुलदेवी की पूजा होती है, खास मौकों पर उनकी आराधना की जाती है, वे घर हमेशा तरक्की करते हैं। कुलदेवता के प्रसन्न रहने से सात पीढ़ियां खुशहाल रहती है।

प्रेम

जिन घरों में लोग आपस में प्यार से रहते हैं, जहां बड़ों का सम्मान किया जाता है, छोटों को अच्छे संस्कार दिए जाते हैं, उन घरों में मां लक्ष्मी हमेशा वास करती हैं।

Brahma Kamal: कई घरों में खिल रहे हैं ब्रह्म कमल, दिखना सौभाग्‍य का प्रतीक