Garuda Purana: घर को कंगाल कर देती है इंसान की ये 3 आदतें


By Sahil01, Jun 2024 07:19 PMnaidunia.com

गरुड़ पुराण

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है। इंसान की कुछ आदत ऐसी होती हैं, जिसकी वजह से उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

किचन में गंदे बर्तन न छोड़ें

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि किचन में गंदे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। खासकर रात के समय ऐसा करने से आपको काफी नुकसान होगा।

मां लक्ष्मी होंगी नाराज

गरुड़ पुराण की मानें तो रसोई में गंदे बर्तनों को छोड़ने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के घर में पैसा भी नहीं टिकता है।

आय होगी कम

धन की देवी की नाराजगी के चलते व्यक्ति को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस गलती की वजह से आपकी आय भी कम हो सकती है।

सूर्योदय से पहले उठ जाएं

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि व्यक्ति को सुबह सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए। वरना आपके घर में बरकत नहीं रहेगी।

घर में आती है दरिद्रता

गरुड़ पुराण की मानें तो देर तक सोने वाले व्यक्ति से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। इतना ही नहीं, उनके घर में दरिद्रता भी प्रवेश कर जाती है।

साफ-सुथरे रहें

अगर आप रोजाना स्नान करके साफ-सुथरे नहीं रहते हैं तो इस आदत को समय रहते बदल लें। माना जाता है कि साफ-सुथरा रहने वाले इंसान से मां लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

गंदगी में नहीं आती मां लक्ष्मी शास्त्रों में बताया गया है कि धन की देवी मां लक्ष्मी को गंदगी पसंद नहीं होती है। माता लक्ष्मी हमेशा साफ-सफाई वाली जगह पर ही वास करती हैं।

यहां हमने जाना कि इंसान को किन कार्यों को नहीं करना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

गायत्री मंत्र का जाप रात में करने से क्या होता है?