Garuda Purana: उम्र कम कर देती हैं ये 5 गलतियां


By Sahil12, Feb 2024 03:21 PMnaidunia.com

गरुड़ पुराण

हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक गरुड़ पुराण है। इसमें बताई गई बातों का सीधा संबंध व्यक्ति के जीवन से होता है। इस पुराण के नियमों का उल्लंघन करने से इंसान को बचना चाहिए।

उम्र कम करने वाली गलतियां

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि किन गलतियों को करने से इंसान की उम्र कम होने लगती है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

श्मशान के धुएं से बचें

मृत्यु के बाद इंसान के शरीर को शमशान घाट में जलाया जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, व्यक्ति को श्मशान से निकलने वाले धुएं से अपना बचाव करना चाहिए।

सुबह देर तक न सोएं

ज्यादातर लोगों को सुबह के समय देर तक सोने की आदत होती है। दरअसल, शास्त्रों में सुबह के समय जल्दी उठने की आदत को अच्छा माना जाता है।

रात को न खाएं दही

यदि आप रात के समय दही खाते हैं तो इस आदत को आज ही बदल लें। बता दें कि ऐसा करने से आपका शरीर रोगों की चपेट में आ सकता है।

बचा हुआ भोजन

रात का बचा हुआ मांसाहारी भोजन भी व्यक्ति को नहीं खाना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और बीमारियों का भी खतरा बढ़ता है।

गलत रास्ता न अपनाएं

इंसान को सफलता के लिए कभी भी गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि ऐसा करने वाला व्यक्ति पाप का भागी बनता है।

इस दिशा में मुंह करके न सोएं

गरुड़ पुराण में सोने का सही तरीका भी बताया गया है। इतना ही नहीं, व्यक्ति को कभी भी दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से आपकी उम्र कम हो सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बसंत पंचमी पर लक्ष्मी नारायण योग से मालामाल हो जाएंगी ये 3 राशियां