हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है। इसमें इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु तक की कुछ जरूरी बातों का जिक्र किया गया है।
मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को धन आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि व्यक्ति की किस आदत से धन की देवी नाराज हो जाती हैं।
गरुड़ पुराण के मुताबिक, उधार लेकर वापिस न करने की आदत किसी के लिए भी सही नहीं है। ऐसा करने वालों को अपनी आदत बदल लेनी चाहिए।
गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि अगर किसी व्यक्ति से पैसा उधार लिया है तो आपको समय रहते वापस भी कर देना चाहिए।
अगर आप पैसों को उधार लेने के बाद वापस नहीं करते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती हैं। धन की देवी की नाराजगी के चलते आर्थिक नुकसान हो सकता है।
लोन वापस न करने की आदत से आपके पैसों की बरकत भी खत्म हो सकती है। इस वजह से ऐसा करने से बचें।
अगर आप चाहते हैं कि घर में सुख-शांति बनी रहें और आपको धन की प्राप्ति हो। इस इच्छा को पूरा करने के लिए आपको भगवान को भोग लगाना चाहिए।
गरुड़ पुराण की मानें तो ऐसा करने से देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है। साथ ही, उनकी कृपा से जीवन सुखी रहता है।