हिंदू धर्म में ग्रंथों का खास महत्व माना जाता है। इतना ही नहीं, उनकी बातों को जीवन का हिस्सा बनाने से तमाम परेशानियां भी समाप्त हो सकती हैं।
गरुड़ पुराण में मनुष्य की मृत्यु के बाद की कई महत्वपूर्ण बातों का वर्णन किया गया है। इस ग्रंथ में पितरों से जुड़ी भी कुछ बातें बताई गई हैं।
मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है, जो इस संसार में आया है एक दिन उसकी मृत्यु भी होगी यह तय है। हालांकि, कुछ लोगों को पितृ दोष का सामना करना पड़ता है।
गरुड़ पुराण में उल्लेख किया गया है कि मृतक व्यक्ति की किन चीजों का प्रयोग करने से पितृ दोष भी लग सकता है।
गरुड़ पुराण के मुताबिक, मृतक व्यक्ति के कपड़ों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। मृतक के कपड़ों को उसकी मौत के बाद दान कर देना चाहिए।
मृतक के जेवर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि मृतक व्यक्ति के गहनों का प्रयोग करने से उसकी आत्मा का जुड़ाव आपसे हो सकता है।
मृतक की घड़ी को लेकर कहा गया है कि इसमें व्यक्ति की ऊर्जा होती है। इसे पहनने से पितृ दोष लगने का खतरा बना रहता है।
गरुड़ पुराण में ऐसा उल्लेख है कि मृतक व्यक्ति की उपरोक्त चीजों को धारण करने से आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।