Garuda Purana: गलत समय पर करेंगे ये 4 शुभ काम तो मुश्किल में आ जाएगा परिवार


By Sahil22, Sep 2023 04:38 PMnaidunia.com

गरुड़ पुराण

हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक माना गया है। इसमें बताई गई बातों का पालन करने से इंसान के जीवन की ज्यादातर समस्याओं का समाधान हो जाता है।

उचित समय

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ से लेकर तमाम गतिविधियों के लिए उचित समय का उल्लेख है। यदि सभी कार्य शुभ समय के अनुसार किए जाते हैं तो परिणाम भी शुभ मिलते हैं।

शुभ कार्य

गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कार्यों का जिक्र किया गया है, जिन्हें बेहद शुभ माना जाता है। इन कार्यों को करने से हमारे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

बुरे परिणाम

अगर इन शुभ कार्यों को गलत समय पर किया जाता है तो बुरे परिणाम मिलते हैं। आइए गरुड़ पुराण में बताए इन काम के बारे में जान लेते हैं।

तुलसी के पौधे में जल देना

हिंदू धर्म में उल्लेख है कि तुलसी के पौधे में जल देना शुभ होता है। तुलसी के पौधे में कभी भी शाम के समय जल नहीं डालना चाहिए।

सूर्यास्त के बाद साफ-सफाई

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि जहां साफ-सफाई होती है, वहां पर मां लक्ष्मी वास करती हैं। हालांकि, शाम के समय घर की सफाई करना शुभ नहीं होता है।

बाल काटने का दिन

गरुड़ पुराण में बाल काटने के दिन का भी जिक्र किया गया है। इसमें उल्लेख है कि मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए।

इस समय न खाएं दही

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद दही नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा, शाम के समय किसी को भी नमक न दें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इन 2 राशियों की सिर्फ 10 दिन में चमकेगी किस्मत, इस ग्रह की होगी कृपा