हर ग्रह एक विशेष समय के बाद स्थान परिवर्तन करता है। आइए जानते हैं किन 2 की सिर्फ 10 दिनों में चमकने वाली है किस्मत।
बुध ग्रह का कन्या राशि से 1 अक्टूबर 2023 को गोचर होगा। इस गोचर के लगने से कई राशि के जातकों को अच्छी खबर सुनने को मिलने वाली है।
बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और धन आदि का कारक माना जाता है। 1 अक्टूबर को रात 8 बजकर 39 मिनट पर बुध सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने वाला हैं।
बुध ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करने के पश्चात 7 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेगा। महीने के आखिर में यानी 31 अक्टूबर को बुध ग्रह विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
मिथुन राशि के देवता गणेश जी होते है। वहीं इनके स्वामी बुध ग्रह होते है। इस राशि के जातकों पीला रंग बुधवार के दिन पहनना चाहिए। यह समय इस राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अनुकूल माना जाता है।
मिथुन राशि में बुध का गोचर लगने से शुभ परिणाम प्राप्त होने वाले है। इस राशि में बुध सुख भाव में प्रवेश करने वाला है। इस समय के दौरान शादीशुदा महिलाओं के ससुराल पक्ष से रिश्ते भी मजबूत होंगे।
कन्या राशि के जातकों को भी इस गोचर का लाभ मिलने वाला है। बुध ग्रह के कन्या राशि में प्रवेश करने से इस राशि के जातकों के करियर की बाधाएं दूर होंगी।
कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय बेहद फलदायी होने वाला है। गणपति महाराज की कृपा से जातकों का बिगड़ा काम भी बनेगा। साथ ही, बिजनेस में नया मुकाम भी मिलेगा।