गरुड़ पुराण में दान का खास महत्व बताया गया है। चलिए जानते हैं कि किन चीजों का दान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है।
गरुड़ पुराण में अन्न के दान को भी बड़ा बताया गया है। जरूरतमंद या भूखे व्यक्ति को अन्न का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।
प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना पुण्य का काम होता है। गरुड़ पुराण में भी जल के दान को सबसे उत्तम माना जाता है।
गरीब लोगों में कपड़ों का दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने वाले व्यक्ति के पाप धरती पर ही नष्ट हो जाते हैं।
सोने का दान करना भी शुभ माना जाता है। आप आभूषणों का दान मंदिर या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को कर सकते हैं।
आर्थिक तौर पर कमजोर व्यक्ति को पैसों का दान करना चाहिए। ऐसा करने वाले को पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।
गौ सेवा में लगाए गए पैसों से पुण्य की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि गाय माता के लिए किए गए दान से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं।
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। यही कारण है कि हम उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
यहां हमने जाना कि गरुड़ पुराण में सबसे बड़ा दान किस चीज को माना गया है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ