करी पत्ता का पेड़ घर में लगाना शुभ या अशुभ


By Ayushi Singh06, Oct 2024 12:08 PMnaidunia.com

करी पत्ते का प्रयोग किचन में व्यंजनों में किया जाता है और इसके पेड़ को घर में लगाने से कई फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं कि करी पत्ता का पेड़ घर में लगाना शुभ या अशुभ-

माना जाता है शुभ

करी पत्ता का पेड़ घर में लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और जीवन में कई लाभ भी मिलते हैं।

दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

घर में करी पत्ता का पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

आती है खुशहाली

इस पेड़ को घर में लगाने से घर-परिवार में खुशहाली आती है और इससे परिवार के बीच में प्रेम भी बढ़ता है।

होते हैं प्रसन्न

ऐसा माना जाता है कि इस पेड़ को घर में लगाने से राहु, शनि और केतु प्रसन्न होते हैं और शुभ परिणाम भी मिलते हैं।

किस दिशा में लगाएं?

वास्तु के अनुसार इस पेड़ को घर की पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। पश्चिम दिशा चंद्रमा की दिशा होती है और इससे जीवन में अच्छे फल मिलते हैं।

घर की सुंदरता

करी पत्ते का पेड़ हरा-भरा और सुंदर होता है, जो घर की खूबसूरती बढ़ाता है। साथ ही, इसकी सुगंध अचछी होती है,जिससे वातावरण शुद्ध होता है।

करी पत्ता का पेड़ घर में लगाना शुभ माना जाता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

चील का घर के ऊपर मंडराना क्या दर्शाता है?