महत्वपूर्ण ग्रंथों की सूची में गरुड़ पुराण का नाम भी शामिल है। इसमें इंसान के जन्म से लेकर मृत्यु के बाद की कुछ रोचक जानकारी मिलती है।
कुछ लोग खूब पैसा कमाने के बाद भी आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। गरुड़ पुराण में उल्लेख मिलता है कि किन वजहों के चलते घर में दरिद्रता आती है।
गरुड़ पुराण में दूसरों की बुराई करना सही नहीं बताया गया है। ऐसा करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता है।
दूसरों की बुराई करने वालों से धन की देवी मां लक्ष्मी भी नाराज रहती हैं। माता लक्ष्मी की नाराजगी के कारण व्यक्ति के घर में धन-धान्य की कमी हो जाती है।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि मैले-गंदे कपड़े पहनने वालों के घर में भी मां लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। समाज में भी ऐसे लोगों का मान-सम्मान कम हो जाता है।
यदि आप रोजाना दांतों को साफ नहीं करते हैं तो इस आदत को समय रहते ही बदल लें। गरुड़ पुराण के अनुसार, ऐसा करने वालों के ऊपर मां लक्ष्मी कभी कृपा नहीं बरसाती है।
गरुड़ पुराण में भूख से ज्यादा खाना सही नहीं माना जाता है। भूख से ज्यादा भोजन करने वालों से भी मां लक्ष्मी नाराज रहती हैं।
शास्त्रों में भी बताया गया है कि इंसान को सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पर नहीं सोना चाहिए। इस नियम का पालन न करने वालों के घर पर दरिद्रता आती है।
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि किन गलतियों की वजह से घर में दरिद्रता आती है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ