हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक माना जाता है। इसमें बताई गई बातों को अपनाकर सुखद जीवन बिताया जा सकता है।
शास्त्रों के मुताबिक, व्यक्ति के मृत्यु के बाद घर में गरुड़ पुराण का पाठ करना चाहिए। इससे उस व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है।
गरुड़ पुराण में मनुष्य की कुछ ऐसी आदतों का जिक्र किया गया है, जिन्हें समय पर नहीं बदला गया तो व्यक्ति के जीवन में कई तरह के संकट आ सकते हैं।
व्यक्ति को कभी भी किसी बात का अभिमान नहीं करना चाहिए। विशेषकर धन का घमंड करना व्यक्ति की बुद्धि की ओर संकेत करता है।
गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि दूसरों के धन पर कभी भी नजर नहीं रखनी चाहिए। लालची व्यक्ति का जीवन सुखी कभी नहीं होता है।
गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि दूसरों के धन पर कभी भी नजर नहीं रखनी चाहिए। लालची व्यक्ति का जीवन सुखी कभी नहीं होता है।
कुछ लोगों को दूसरों का अपमान करने की आदत होती है। गरुड़ पुराण की मानें तो दूसरों को नीचा दिखाना सबसे बड़ा पाप होता है।
कुछ लोगों को खराब कपड़े पहनने की आदत भी होती है। हालांकि, गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि गंदे कपड़े दुर्भाग्य को आकर्षित करते हैं।
गरुड़ पुराण में कहा गया है कि व्यक्ति को रात के समय गलती से भी दही नहीं खानी चाहिए। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।