हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण ग्रंथ का विशेष महत्व होता है। इस ग्रंथ में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी नीति- नियमों के बारे में बताया गया हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास करता है, वहां धन की कमी नहीं होती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार किचन में कुछ कामों को करने से मां लक्ष्मी का वास करता है। मां लक्ष्मी के प्रसन्न रहने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
गरुड़ पुराण के मुताबिक रसोई घर में बिना स्नान करें न जाएं और न ही चूल्हे को जलाएं। स्नान करने के बाद ही चूल्हे को जलाएं।
अगर घर के किचन में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर नहीं है, तो आज ही लगा लें और रोज खाना बनाने से पहले उनकी पूजा करें।
मान्यताओं के अनुसार रसोई घर में खाना पकाने से पहले रोजाना दीप जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
रात को अक्सर लोग जूठे बर्तन नहीं धोते है। ऐसा भूलकर भी न करें, वरना मां लक्ष्मी आपसे क्रोधित हो सकती है।
मां लक्ष्मी का वास साफ-सुथरी जगहों पर होता है। ऐसे में खाना बनाने के बाद रसोई घर की अच्छे से रोजाना साफ-सफाई करें।