सपने में हाथी दिखना इस बात की ओर करता है संकेत


By Sahil28, Aug 2023 08:00 AMnaidunia.com

सपना

सपने में हमेशा कुछ ना कुछ अलग नजर आता है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, सपनों में नजर आने वाली चीजें जीवन में होने वाली घटनाओं की ओर संकेत करती हैं।

सपने में हाथी

अगर आपको सपने में हाथी नजर आता है तो इसके भी कुछ शुभ और अशुभ संकेत होते हैं। आइए आज इनके बारे में भी जान लेते हैं।

काला हाथी

सपने में काला हाथी नजर आने का अर्थ शुभ नहीं होता है। ऐसी मान्यता है कि सपने में हाथी देखने से आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

सफेद हाथी

सपने में सफेद हाथी नजर आने का शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ निकाला जाता है कि आपके जीवन में खुशियां दस्तक देने वाली है।

हाथी का बच्चा

सपने में हाथी का बच्चा देखना भी काफी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि हाथी का बच्चा नजर आने से घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

पागल हाथी

सपने में पागल हाथी को देखना अशुभ माना जाता है। यह संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई बड़ी घटना घटने की संभावना है।

चलता हुआ हाथी

अगर आपको सपने में चलता हुआ हाथी नजर आता है तो समझ लेना चाहिए कि आपको किसी बड़ी समस्या का हल मिलने वाला है।

हाथी पर भगवान

सपने में हाथी पर भगवान बैठे नजर आते हैं तो यह भी एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है।

सोने का हाथी

अगर आपको सपने में सोने का हाथी दिखता है तो यह एक अच्छा संकेत है। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, सोने का हाथी देखने का मतलब है कि आपके जीवन में संघर्ष जल्द ही खत्म होने वाला है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाना बनाने से पहले किचन में करें यह 1 काम, होगा आर्थिक लाभ