होली के बाद स्किन हो गई है खराब, करें ये उपाय


By Prakhar Pandey26, Mar 2024 08:39 PMnaidunia.com

होली का त्योहार

होली के समय रंगों से खेलना बेहद आम बात है। रंगों के प्रयोग से लड़के और लड़कियां दोनों की ही स्किन पर काफी प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है होली के बाद आ रही स्किन समस्याओं से कैसे पाएं राहत?

रूखी स्किन

होली खेलने के बाद स्किन रूखी हो जाती है। गाढ़ा रंग लगने के बाद लोग कई बार चेहरे को साबुन से धोते है, उसी के रिएक्शन में स्किन ड्राई हो जाती है।

दाढ़ी में खुजली

लड़कों को भी पक्के रंग से होली खेलने पर लड़कियों जितनी ही तकलीफ उठानी पड़ती है। दाढ़ी में खुजली और स्किन का रेड होना भी इन्हीं लक्षणों में शामिल है।

गुलाब जल

स्किन को कूल रखने के लिए गुलाब जल काफी बढ़िया माना जाता है। यह स्किन के पीएच को बैलेंस करके खोई हुई रंगत को वापस लौटाने का काम करता है।

फेस पैक

गुलाब जल को आप किसी भी फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगा सकते है। इसे लगाने के लिए आप कॉटन का उपयोग भी कर सकते है।

नारियल का तेल

होली के रंगों से एलर्जी होने पर आप स्किन पर नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। ऐसा करने से ड्राइनेस कम होती है और चेहरे का ग्लो भी वापस आता है।

फेस वॉश का करें उपयोग

होली का रंग अगर रगड़-रगड़कर छुड़ाने की गलती न करें। साबुन से रंग को धोने के बजाय फेस वॉश का उपयोग करें। ऐसा करने से स्किन में रूखापन नहीं आएगा।

एलोवेरा जेल और विटामिन ई

एलोवेरा जेल में विटामिन ई की कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर लगा सकतें है। ऐसा करने से आपको रूखेपन की समस्या में राहत मिल जाएगी।

अगर आपको स्किन केयर से जुड़ी ये खबर पसंद आई तो ऐसी ही लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

व्यर्थ की चिंता से रहते हैं परेशान? रुद्राक्ष की माला से करें 1 काम