गर्म पानी से दिन की शुरुआत करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन उसमें देसी घी मिलाकर पिएंगे, तो अद्भुत फायदे मिल सकते हैं।
1 गिलास हल्का गुनगुना पानी में आधा चम्मच देसी घी डालकर मिक्स करें और फिर इस ड्रिंक का सेवन करें। इसे नियमित रूप से पीने पर जबरदस्त फायदे मिलेंगे।
अगर आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता जा रहा है, तो रोजाना गर्म पानी और घी को मिलाकर पिएं। इसमें ओमेगा-3 पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।
यदि नियमित रूप से गर्म पानी के अंदर घी मिलाकर पीते है, तो बॉडी की अंदर से सफाई होती है यानी बॉडी डिटॉक्स होती है।
पानी में देसी घी मिलाकर पीने से शरीर का ब्लड फ्लो भी बेहतर होता है। साथ ही, फ्री सेल्स के निर्माण को कम भी करता है।
गर्म पानी में आधा चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से चेहरे की रंगत पर भी असर पड़ता है। इसका सेवन रोजाना करने से चेहरे की चमक बढ़ती है।
देसी घी में विटामिन-ए, विटामिन-डी और विटामिन-ई पाया जाता है, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए पानी और घी पिएं।