भाई दूज का त्योहार इस बार 3 नवंबर को मनाया जाएगा। बहनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए भाई इस खास मौके पर स्पेशल तोहफे दे सकते हैं।
लड़के भले ही अपने बालों को लेकर ज्यादा नहीं सोचते है, लेकिन लड़कियां बालों का खूब देखभाल करती है। ऐसे में आप भाई दूज पर बहन को हेयर किट दे सकते है।
बहनों को खास मौके पर मेकअप करना काफी पसंद होता है। इसलिए, भाई दूज पर तोहफे के तौर पर बहन को मेकअप किट भी दे सकते है।
अगर आपकी बहन को किताब पढ़ना पसंद है, तो उसे भाई दूज पर अच्छी-अच्छी किताबें गिफ्ट करें। पढ़ने वालों किताब किसी अनमोल तोहफे से कम नहीं होता है।
भाई दूज पर बहन को स्पेशल महसूस कराने के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट्स भी तोहफे में दे सकते है। ड्रेसेस लड़कियों को काफी पसंद आता है।
भाई बहन को भाई दूज पर स्मार्ट फोन गिफ्ट कर सकते है। ट्रेडिंग और न्यू लॉन्च हुए फोन्स गिफ्ट के तौर पर दें।