चावल का आटा और दही चेहरे पर लगाने से क्या होता है?


By Arbaaj30, Oct 2024 02:59 PMnaidunia.com

स्किन से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खों को आजमाएं जाता है। ऐसे में कुछ लोग चावल का आटा और दही का भी मास्क लगाते है।

चावल का आटा और दही

चेहरे पर चावल का आटा और दही लगाने से कई फायदे मिल सकते है। यह मिश्रण स्किन से जुड़ी समस्याओं में कारगर साबित होता है।

हानिकारक किरणों से बचाव

चेहरे पर चावल का आटा और दही का मिश्रण लगाने से सूर्य की हानिकारक किरणों से बचा जा सकता है। दरअसल, इसमें फेरुलिक एसिड और ऐलनटॉइन पाया जाता है।

स्किन ग्लोइंग

चावल का आटा और दही का पेस्ट चेहरे पर लगाने से स्किन ग्लोइंग और हेल्दी बनती है। नियमित रूप से लगाने पर मोतियों की तरह चेहरे चमकता है।

फंगल इंफेक्शन से बचाव

चावल का आटा और दही का मिश्रण लगाने से फंगल इंफेक्शन से बचाव होता है, क्योंकि दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं।

पिंपल्स से छुटकारा

अगर आप पिंपल्स की समस्या से जूझ रहे है, तो भी चावल का आटा और दही का मिश्रण लगाना फायदेमंद होगा।

ऐसे बनाएं फेस मास्क

इसका मास्क बनाने के लिए 2 कटोरी चावल का आटा और 2 कटोरी ताजी दही दें। इन दोनों को मिक्सर में अच्छे से पीस लें।

इस पेस्ट को हफ्ते में 2 बार से अधिक न लगाएं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर की हवा को शुद्ध करने के लिए लगाएं 5 पौधे