गिलोय एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसे अमृत बेल भी कहा जाता है। इसका रोजाना सेवन करने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं। आज हम इस लेख में आपको इसके सेवन के फायदे बताएंगे।
गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह बार-बार होने वाले सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव करता है।
गिलोय का सेवन डेंगू, मलेरिया और वायरल फीवर में कारगर है। यह शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है और जल्दी रिकवरी में मदद करता है।
गिलोय का सेवन ब्लड शुगर लेवल को संतुलित करता है। इससे शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता बढ़ती है।
गिलोय का जूस पीने से चेहरे से मुंहासे और झाइयां दूर होती हैं। यह ब्लड प्यूरीफायर की तरह काम करता है, जिससे स्किन हेल्दी रहती है।
गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। यह गठिया और हड्डियों की कमजोरी में फायदेमंद है।
गिलोय का सेवन तनाव और चिंता को दूर कर दिमाग को शांत करता है। जिससे अच्छी नींद लाने में मदद मिलती है।
इसके लिए आप रोजाना सुबह 10-20 एमएल गिलोय जूस पी सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com