कब्ज से राहत पाने के लिए ऐसे करें अदरक का सेवन


By Prakhar Pandey21, Aug 2023 07:39 PMnaidunia.com

कब्ज

कब्ज और पेट की समस्या अनियमित खानपान और खराब लाइफस्टाइल के चलते होती है। आइए जानते है कब्ज की समस्या में राहत पाने के लिए अदरक का कैसे सेवन करना चाहिए।

अदरक

अदरक के अंदर विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, जिंक, कॉपर, मैंगनीज और क्रोमियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते है।

चाय

अदरक वाली चाय के अलावा अदरक कई अन्य डिशेज का भी स्वाद बढ़ाता है। यह बीमारियों को दूर भगाने में भी काफी मददगार होती है।

पाचन क्रिया

अदरक के सेवन से पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के खिलाफ भी अदरक काफी मददगार होती है।

चूर्ण

अदरक का चूर्ण डाइजेशन को बेहतर तो करता ही है, साथ ही यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

गुनगुना पानी

गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अदरक के चूर्ण का सेवन करने से सुबह से समय पेट अच्छे से साफ होता है।

अदरक वाली चाय

उत्तर भारत में अदरक वाली चाय सबसे ज्यादा डिमांड में रहती है। अदरक वाली चाय से न सिर्फ ताजगी आती है बल्कि पेट भी साफ होता है।

जिंजरोल

अदरक के अंदर जिंजरोल पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं जैसे कि गैस, एसिडिटी आदि से भी छुटकारा मिलता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय