राशि चक्र में कई राशियों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, तो कई राशियों के स्वामी शुक्र हैं। दोनों विवाह के कारक होते हैं।
गुरु लड़कियों की शादी के कारक होते हैं, तो शुक्र लड़कों की शादी के कारक होते हैं। जिस लड़की की कुंडली में गुरु मजबूत होता है। उसकी शादी शीघ्र हो जाती है।
विवाह पूर्व कुंडली मिलान से वैवाहिक जीवन का पता चलता है। 3 राशियों की लड़कियां अपने पति के लिए भाग्यशाली होती हैं। बुरे वक्त में वे अपने पति का साथ देती हैं।
इस लिस्ट में प्रथम स्थान पर वृषभ राशि है। वृषभ राशि की लड़कियां न केवल खूबसूरत होती हैं, बल्कि मां दुर्गा की कृपा से बुद्धिमान होता है। इसके अलावा, वृषभ राशि की लड़कियां कला प्रेमी भी होती हैं।
इस राशि की लड़कियां अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन बेहद सुखमय रहता है। साथ ही अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करती हैं।
मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। आराध्य श्रीहरि विष्णु जी हैं। इसके लिए मीन राशि की लड़कियां धर्म कर्म में अधिक रूचि रखती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने पति से बेहद प्यार करती हैं।
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और आराध्य शिव जी हैं। कर्क राशि की लड़कियां स्वभाव से शांत होती हैं। साथ ही भावुक प्रवृति की होती हैं। इस राशि की लड़कियां पति के साथ चलती हैं।