हरी मूंग का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हरी मूंग के उपाय से किस्मत भी खोली जा सकती है।
हरी मूंग के टोटकों से बेहद ही चमत्कारी लाभ होते हैं। आइए हरी मूंग के टोटके से होने वाले फायदों के बारे में जानते है।
यदि आपके कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति कमजोर है तो बुधवार के दिन हरी मूंग का दान जरूर करें।
अगर लाख कोशिश के बाद भी करियर में किसी तरह की तरक्की नही दिख रही है तो हरी मूंग के साथ चावल का गरीबों में दान करें।
धन लाभ की प्राप्ति के लिए भी हरी मूंग का उपाय कारगर है। धन प्राप्ति के लिए हरे कपड़े में मूंग को बांधकर तिजोरी में रखें।
अगर आपको रात में सोते समय बुरे-बुरे सपने आते है तो इससे छुटकारा पाने के लिए तकिए के नीचे हरी मूंग के कुछ दाने रखें।