हिंदू धर्म में पत्नी को पति की अर्धांगिनी माना गया है। ज्योतिष के अनुसार भी विवाह के बाद पत्नी के भाग्य का असर पति पर भी पड़ता है।
यदि पत्नी समझदार और गुणवान हो तो वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है। भाग्यशाली पत्नी पति के साथ-साथ पूरे घर का भाग्य बदल देती है।
यही कारण है कि हिंदू धर्म में शादी से पहले वर-वधू का कुंडली मिलान किया जाता है, जिससे कि दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहे।
ज्योतिष के मुताबिक कुछ राशियों वाली लड़कियों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती है और ऐसी लड़कियां पति के लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होती है।
वृषभ राशि वाली लड़कियों से शादी करने पर किस्मत बदल सकती है। इस राशि की लड़कियों में पतिव्रता का गुण होता है और मुश्किल घड़ी में साथ निभाती है।
कर्क राशि की लड़कियों का स्वभाव शांत रहता है। पति के भाग्य के लिए भाग्यशाली साबित होती है। शादी के किस्मत बदल देती है।
मीन राशि की लड़कियां धर्म-कर्म में रुचि लेती है। पति और ससुराल पक्ष के लिए बहुत भाग्यशाली साबित होती है। सुखमय वैवाहिक जीवन व्यतीत करती है।