इस राशि की लड़कियां होती हैं पतिव्रता


By Ekta Sharma2023-05-22, 17:30 ISTnaidunia.com

पतिव्रता राशि वाली लड़कियां

इस शास्त्र के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव का भी पता चलता है। ज्योतिषियों की मानें तो राशि चक्र में 12 बारह राशियां हैं।

पति के लिए भाग्यशाली

इनमें 3 राशि की लड़कियां पतिव्रता होती हैं। आसान शब्दों में कहें तो अपने पति के बेहद भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद अपने ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि की लड़कियां अपने पति के लिए बेहद भाग्यशाली होती हैं। शादी के बाद इनका वैवाहिक जीवन बेहद सुखमय रहता है। इस राशि के स्वामी शुक्र हैं और आराध्य जगत जननी मां दुर्गा हैं।

ससुराल को बनाती हैं स्वर्ग

शुक्र सुख, शोहरत, ऐश्वर्य, प्यार और रोमांस के कारक हैं। इसके लिए वृषभ राशि की लड़कियां शादी के बाद खुशहाल रहती हैं। ये अपनी मेहनत और व्यवहार से ससुराल के लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियां भी पतिव्रता होती हैं। कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं और आराध्य देवों के देव महादेव हैं। चंद्र की कृपा से कर्क राशि की लड़कियां शांत, सुशील और सहनशील होती हैं।

लड़कियों का नूर

शादी के बाद कर्क राशि की लड़कियां अपने पति के लिए लकी साबित होती हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। इसके लिए कर्क राशि की लड़कियों को नूर भी कहा जाता है।

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। वहीं, आराध्य जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु हैं। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से मीन राशि की लड़कियां धार्मिक प्रवृति की होती हैं।

पति के लिए भाग्यशाली

मीन राशि की लड़कियां अपने पति के लिए बहुत भाग्यशाली होती हैं। ये लड़कियां पतिव्रता होती हैं। ससुराल वालों के साथ इनका रिलेशन बेहद मधुर रहता है।

सीरियल किलर बेस्ड है ओटीटी की ये वेब सीरीज