योग में कई प्रकार के आसन होते हैं, जो सबको शरीर स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। बीमारियों के हिसाब से भी आपको कुछ विशेष आसन अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करने चाहिए।
महिलाओं के लिए योगासन कई बीमारियों में फायदेमंद रहते हैं। आइए जान लेते हैं कि लड़कियों को अपने डेली वर्कआउट रूटीन में किन आसनों को शामिल करना चाहिए।
महिलाओं के साथ ही यंग लड़कियों के लिए भी पवनमुक्तासन बेहद फायदेमंद है। इसका अभ्यास रोजाना करने से शरीर के इंटरनल ऑर्गन से जुड़ी तमाम परेशानियां दूर हो सकती हैं।
बटरफ्लाई को तितली आसन के नाम से भी जाना जाता है। यह योगासन रिप्रोडेक्टिव और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।
बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर महिलाओं को कमर में दर्द, शरीर में अकड़न जैसी परेशानियां होती हैं। भुजंगासन करने से इस तरह की शिकायत दूर हो जाती है।
महिलाओं को मर्कटासन भी जरूर करना चाहिए। इस आसन को करने से हड्डियों में लचीलापन आता है। साथ ही, यह आसन पसलियों और फेफड़ों के लिए भी फायदेमंद होता है।
वर्तमान समय में डिप्रेशन और तनाव से हर कोई गुजर रहा है। सेतुबंधासन को दिमाग शांत करने के लिए उपयोगी माना जाता है।
इस आसन को करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट की चर्बी को कम करने में भी पस्चिमोत्तानासन फायदेमंद होता है। इसलिए इस योगासन को रोजाना करें।