सामुद्रिक शास्त्र में कुछ लड़कियों को किस्मत की धनी बताया गया है। चलिए जानते हैं कि भाग्यशाली महिलाओं की क्या पहचान होती है।
लड़कियों के शरीर के कुछ अंगों पर शुभ तिल होते हैं। माना जाता है कि ऐसी लड़कियां हर मामले में भाग्यवान होती हैं और उन्हें पैसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता है।
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, जिन महिलाओं के माथे पर तिल होता है उन्हें किस्मत की धनी माना जाता है। ये बुद्धिमान और समझदार भी होती हैं।
जिन लड़कियों के दोनों भौहों के बीच में तिल होता है वे किस्मत की धनी होती हैं। ऐसी लड़कियों के अंदर धन कमाने की इच्छा काफी ज्यादा पाई जाती है।
जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है वह बुद्धिमान होती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की भी बेहतरीन क्षमता होती है। इतना ही नहीं, जिंदगी के फैसले लेने में भी इन्हें परेशानी नहीं होती है।
सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, कंधे पर तिल वाली महिलाएं भाग्यशाली होती हैं। इन्हें जीवन में तमाम भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।
जिन महिलाओं के कमर पर तिल होता है उन्हें काफी सौभाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं घूमने और फिरने की शौकीन होती हैं।
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन महिलाओं के शरीर के इन हिस्सों पर तिल पाए जाते हैं, उनका जीवन सुख-सुविधाओं के साथ गुजरता है।
यहां हमने जाना कि महिलाओं के किन अंगों पर तिल होना शुभ होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ