वास्तु शास्त्र में शीशे का बहुत महत्व है, अन्य चीजों की तरह से शीशे के लिए भी कुछ वास्तु नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और पॉजिटिविटी का संचार होता है।
वास्तु में बताए नियमों के अनुसार, कुछ जगहों पर शीशा लगाने से बचना चाहिए, ऐसा करने से नेगेटिविटी का संचार होता है और वास्तु दोष लगता है।
वास्तु नियमों के मुताबिक, बेडरूम में शीशा लगाने से बचना चाहिए, बेडरूम में शीशा लगाने से वास्तु दोष लगता है और वैवाहिक जीवन में खटास आती है।
वहीं घर के मुख्य द्वार पर शीशा नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।
घर के किचन में भी शीशा नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही किचन में शीशा गंदा भी बहुत होता है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल हो जाता है।
घर में सीढ़ियों के नीचे शीशा नहीं लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव होता है।
वास्तु नियमों के मुताबिक, घर के स्टोर रूम में भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। यहां पर शीशा लगाने से तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है।
शीशे को इन जगहों पर लगाने से बचना चाहिए, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com