चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हुई थी। 17 अप्रैल को नवरात्रि का समापन होगी। नवरात्रि का त्योहार नौ दिनों का होता है।
नवरात्रि में कन्या पूजन किया जाता है। कन्या पूजन अष्टमी और नवमी के दिन में किया जाता है। इस दौरान कन्याओं को उपहार भी दिया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन के दौरान कन्या को उपहार में सिक्का देना चाहिए। कन्याओं को अपनी सामर्थ्य के अनुसार 11, 21 या फिर 51 रुपये देने चाहिए।
कन्या पूजन में कन्याओं को लाल वस्त्र देना शुभ माना जाता है क्योंकि लाल रंग माता रानी का प्रिय रंग होता है इसलिए लाल वस्त्र उपहार में दें।
मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को मीठी चीजें देनी चाहिए। इसके लिए आप उनको हलवा भी खिला सकते है।
माता रानी को श्रृंगार सामग्री अर्पित करने के बाद कन्याओं को भी श्रृंगार सामग्री उपहार में देना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
कन्या पूजन में कन्याओं को उपहार में ये चीजें देनी चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ