स्कूल जाने वाले बच्चों को खाने में दें ये चीजें, दिमाग होगा तेज


By Hemraj Yadav23, Jun 2023 03:20 PMnaidunia.com

अंडा

अंडे में विटामिन ए, डी, इ, आयरन और फोलेट जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

सी फूड

डॉक्टर सेहतमंद रहने के लिए हफ्ते में 2 दिन सीफूड खाने की सलाह देते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ये सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

बींस

प्रोटीन के लिए बच्चे को बीन्स भी दे सकते हैं। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें फाइबर, सोडियम, फॉस्फोरस विटामिन और कैल्शियम भी होता है।

दाल

दाल भी प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है। इसमें विटामिन-बी, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक होता है। ये आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

गाजर

बच्चों की आंखों की सेहत के लिए खाने में गाजर जरूर दें। इसके लिए गाजर का हलवा बनाकर दे सकती हैं। गाजर में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

खीरा

सेहतमंद रहने के लिए शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप बच्चों की डाइट में खीरा जरूर दें। इसमें पानी प्रचुर मात्रा में होता है।

दूध

बच्चों की हड्डियों का सही से विकास के लिए उन्हें दूध जरूर दें। इसके लिए बच्चों को रोजाना सुबह और रात में सोने से पहले दूध जरूर पीने के लिए दें।

दही

पेट संबंधी विकारों को दूर करने के लिए बच्चों को खाने में दही जरूर दें। इसमें पोटेशियम, जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि पोषक तत्व होते हैं।

केला

केले को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके सेवन से शरीर में इंस्टेंट ऊर्जा का संचार होता है। इससे दुबलेपन की समस्या भी दूर होती है।

सूखे मेवे

आप अपने बच्चे को स्नैक्स में सूखे मेवे और बीज जरूर दें। इससे बच्चों का मानसिक विकास सही से होगा। साथ ही ये शारीरिक विकास के लिए भी जरूरी हैं।

फायदे ही नहीं, नुकसान भी पहुंचता है बादाम