आंखों के कारण ही हम इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। अगर ये कमजोर हो जाएं तो इससे जिंदगी बहुत मुश्किल हो सकती है। आंखों की एक बीमारी ग्लूकोमा है, जो अगर गंभीर हो जाए तो अंधापन का कारण बन सकती है।
खतरे की बात यह है कि इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है, ये धीरे-धीरे आंखों की रोशनी को कम कर सकती है और मरीज अंधा तक हो सकता है। आज हम इस लेख में आपको इस बीमारी के लक्षण बताएंगे।
ग्लूकोमा बीमारी के होने पर शुरू में साइड की नजरें कमजोर होती है। जिसे कई लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं।
ग्लूकोमा बीमारी के होने पर आंखों में लगातार भारीपन महसूस हो सकता है। यह आंखों पर बढ़ते दबाव का संकेत देता है।
एंगल-क्लोजर ग्लूकोमा में अचानक तेज सिर दर्द, उल्टी, आंखों में दर्द और धुंधला नजर आ सकता है। यह मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है।
ग्लूकोमा बीमारी के होने पर रात में देखने में परेशानी हो सकती है। इसके कारण चीजें धुंधली नजर आती हैं।
ग्लूकोमा से बचने के लिए एंटीऑक्सीडेंट से प्रचुर डाइट लेनी चाहिए। इसलिए डाइट में हरी सब्जियां लेनी चाहिए।
इंसान को अंधा बना सकती है यह बीमारी, नोट कर लें लक्षण। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com