विश्व कप 2023 की 7 सबसे आतिशी पारियां


By Prakhar Pandey13, Nov 2023 10:48 AMnaidunia.com

ग्लेन मैक्सवेल

अफगानिस्तान के खिलाफ पिच पर खूटा गाड़ देने वाले मैक्सवेल का नाम इस सूची में सबसे टॉप पर आता है। मैक्सवेल ने 128 गेंदों में अपनी 201 रनों की पारी में 21 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

मिचेल मॉर्श

बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल मॉर्श ने 132 गेंदों में 17 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 177 रन बनाए थे। इस मैच में मार्श ने एक छोड़ संभालते हुए 134.09 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी।

क्विंटन डिकॉक

साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने भी बांग्लादेश के खिलाफ 140 गेंदों में 174 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान डिकॉक ने 15 चौके और 7 छक्के मारे थे।

डेविड वॉर्नर

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर के लिए 2023 वर्ल्ड कप काफी शानदार बीता है। वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ 124 गेंदों में 163 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में वॉर्नर ने 14 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

डेवोन कॉन्वे

न्यूजीलैंड के लिए साल 2023 विश्व कप में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले डेवोन कॉन्वे का नाम भी इस सूची में शामिल है। कॉन्वे ने इंग्लैंड के खिलाफ 121 गेंदों में 19 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 152 रन बनाए थे।

डेविड मलन

इंग्लैंड के घातक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले डेविड मलन ने भी अपने शॉट्स से लोगों को काफी एंटरटेन किया हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए मलन ने 107 गेंदों में 16 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 140 रन बनाए थे।

रासी वैन डेर ड्यूसेन

साउथ अफ्रीका के लिए यह टूर्नामेंट काफी अच्छा बीता है। रासी वैन डेर ड्यूसेन ने भी अपने बल्ले का जलवा दिखाते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 118 गेंदों में 133 रन बनाया था।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा इस पूरे टूर्नामेंट काफी फॉर्म में रहे है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने मात्र 84 गेंदों में 131 रन बनाया था। अपनी इस पारी में रोहित ने 16 चौके और 5 छक्के लगाए थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

World Cup 2023 के लीग मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज