ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में मारे हैं इतने छक्के


By Prakhar Pandey02, Feb 2024 04:35 PMnaidunia.com

ग्लेन मैक्सवेल

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जाता है। आइए जानते है ग्लेन मैक्सवेल के आईपीएल करियर के बारे में।

धमाकेदार बल्लेबाज

मैक्सवेल एक धमाकेदार बल्लेबाज है, टी20 में मैक्सवेल 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाते है। मैक्सवेल ने 100 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में 2 हजार 275 रन बनाए है।

आईपीएल करियर

आईपीएल में मैक्सवेल ने अब तक 124 मैच खेले है। 124 मैच की 120 पारियों में मैक्सवेल ने 26.4 की औसत से 1 हजार 725 रन बनाए है।

बेस्ट स्कोर

ग्लेन का आईपीएल बेस्ट स्कोर 95 रन है। आईपीएल में मैक्सवेल बल्लेबाजी करते हुए 17 बार नाबाद पवेलियन लौटे है। आईपीएल में मैक्सवेल 157 के स्ट्राइक रेट से बल्ला घुमाते है।

150 से ज्यादा छक्के

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में कई टीमों के लिए खेलते हुए 158 छक्के मारे है। मैक्सवेल ने 226 चौके भी मारे है।

आरसीबी के लिए छक्के

आरसीबी के लिए खेलते हुए मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा छक्के लगाए है। आरसीबी के लिए 42 मैचों में मैक्सवेल ने 67 छक्के मारे है।

इन टीमों के लिए खेल चुके है मैक्सवेल

आईपीएल में मैक्सवेल ने आरसीबी के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला है। जब से मैक्सवेल आरसीबी के साथ जुड़े उनकी लोकप्रियता अलग ही स्तर पर पहुंच चुकी है।

2024 आईपीएल का इंतजार

2024 आईपीएल में मैक्सवेल फिर एक बार बल्ले से अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। 2023 आईपीएल में मैक्सवेल ने 14 मैचों में 33.33 की औसत से 400 रन बनाए थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में सबसे तेज शतक ठोकने वाले बल्लेबाज