आज हम आपको ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल ने यह कारनामा किया है और सामने वाले गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई है। उनके बल्ले से खूब रन बरसते थे।
क्रिस गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ महज 30 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया था। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज सेंचुरी है।
इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम भी आता है जिन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है। यूसुफ पठान ने कई टीमों के लिए आईपीएल खेला है।
यूसुफ पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 37 गेंदों पर शतक जड़ा था और उस दिन मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।
यूसुफ पठान ने 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ महज 37 गेंदों पर शतक जड़ा था और उस दिन मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी।
साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम इस सूची में शामिल है जिन्होंने आईपीएल में तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
डेविड मिलर ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 2013 में 38 गेंदों पर शतक जड़ दिया था। इस ताबड़तोड़ शतक को हमेशा याद रखा जाएगा।
एडम गिलक्रिस्ट का नाम भी इस सूची में आता है जिन्होंने 42 गेंदों पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले सीजन में ही शतक जड़ दिया था।