दरवाजे पर रखी इन 4 चीजों से मां लक्ष्मी होती हैं नाराज


By Prakhar Pandey01, Sep 2023 09:42 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म

हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि जिसके ऊपर इनकी कृपा बन जाती है उसे वो धनवान बन देती हैं।

सुख-समृद्धि

ऐसा कहा जाता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा जिस पर होती है उनके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली जल्द आ जाती है।

शास्त्रों में

कुछ उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं जिससे माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। वहीं, कुछ चीजों को करने से मना भी गया है आइए इसके बारे में जानते हैं।

मुख्य दरवाजा

ऐसी मान्यता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर इन 4 चीजों को रखने से धन की देवी नाराज होती हैं और आपके ऊपर उनकी कृपा नहीं बरसती।

कूड़ा-कचरा

कभी भी घर के मुख्य द्वार पर कूड़ा-कचरा को जमा नहीं होने देना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार, इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

कांटेदार पौधे

घर के मुख्य दरवाजे पर गलती से भी कांटेदार पौधा न लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती है और रिश्तों में दरार आने लगती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट घर में लगाने से पैसों की कमी नहीं होती है लेकिन इसे मुख्य द्वार पर ना लगाएं। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

गंदा पानी

शास्त्रों में यह बताया गया है कि घर के मुख्य द्वार पर गंदा पानी जमा नहीं होने दें। इससे माता घर के अंदर नहीं आती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में धन को चुंबक की तरह खींचते हैं ये पौधे