घर में धन को चुंबक की तरह खींचते हैं ये पौधे


By Prakhar Pandey07, Aug 2023 12:37 PMnaidunia.com

धन

कई ऐसे पौधे हैं जो घर में धन को चुंबक की तरह खींचते हैं। आइए जानते है ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में।

मनी ट्री

क्रसुला प्लांट जिसे मनी ट्री भी कहते हैं। इसे लगाने से घर में व्यक्ति को कभी भी धन की कमी नहीं होती है। मेन गेट के अंदर की तरफ स्थापित किया जाता है।

युकलिप्टुस

युकलिप्टुस की महक साफ-सफाई और नई शुरुआत से जुड़ी हुई है। यह पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

रबर प्लांट

रबर प्लांट में गोल आकार के पत्ते होते है जो धन और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करते है। इसे घर के किसी भी दिशा में लगाने से सौभाग्य आता है। इसे पर्याप्त पानी के साथ 3-4 घंटे की धूप ही चाहिए होती है।

कमल का पौधा

कमल का पौधा नैतिकता, ताकत और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे के फूलों को धन की देवी लक्ष्मी के साथ जोड़कर देखा जाता है। इस घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा और धन का आगमन होता है।

बैंबू प्लांट

घर में बैंबू का पौधा लगाने से सुख समृद्धि आती हैं। तीन डंठल के बैंबू का पौधा घर में खुशी और धन का नेतृत्व करते है। इसे पानी या मिट्टी में लगाया जा सकता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का स्वरूप होता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास होता है और धन की कमी भी नहीं होती है। हालांकि, इस पौधे को लेकर कई सावधानियां बरतनी होती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट धन को आकर्षित करने वाले पौधों में सबसे अहम स्थान रखता है। इस पौधे को घर में आप कांच के बोतल या मिट्टी के गमले में लगा सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

घर में इन जगहों पर न रखें लाफिंग बुद्धा