अक्षय तृतीया हर साल बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।
इस साल अक्षय तृतीया 10 मई को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन किया गया हर काम सफल होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया बेहद खास रहने वाली है। इस दिन गजकेसरी योग बनेगा। ये योग कुछ राशियों को सफलता और आर्थिक लाभ देगा।
अक्षय तृतीया का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। मनचाही सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। निवेश के लिए अच्छा समय रहेगा।
अक्षय तृतीया का दिन मिथुन राशि वालों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। बैंक बैलेंस अच्छा रहेगा। कर्मचारियों की पदोन्नति हो सकती है।
तुला राशि के जातकों के लिए 10 मई का दिन भाग्यशाली रहेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। जो जातक विदेश में पढ़ाई करने की सोच रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकता है।