अगर मां-लक्ष्मी का आप पर आशीर्वाद हो तो आपकी सभी परेशानियां चुटकियों में हल हो जाती हैं। आइए जानते हैं आपकी किस हरकत को देखकर मां-लक्ष्मी उल्टे पाँव लौट जाती हैं।
महिलाओं को देवी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में अगर आप घर में स्त्रियों का सम्मान नहीं करते हैं तो मां लक्ष्मी आपके घर की चौखट से आकर भी लौट जाती हैं।
शुक्रवार के दिन अगर आप उधार से जुड़ी लेन-देन करते हैं तो घर में दरिद्रता आना स्वाभाविक है। ऐसे में इस दिन उधार नहीं देना चाहिए।
रात को सोने से पहले खाने के जूठे बर्तनों को धोकर ही सोना चाहिए। जो व्यक्ति खाने के पश्चात अपने बर्तन धोकर नहीं रखते हैं, उनसे मां-लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती है।
अगर आप घर में गंदगी रखते हैं तो वहां कभी भी मां-लक्ष्मी वास नहीं करती है। ऐसे में घर को हमेशा साफ सुथरा ही रखना चाहिए वरना घर की चौखट से आकर भी मां-लक्ष्मी रूठ कर वापस चली जाती है।
घर में उत्तर की दिशा में बिल्कुल भी गंदगी नहीं फैलानी चाहिए। यह दिशा धन के देवता कुबेर और मां- लक्ष्मी की मानी जाती है। इस जगह पर गंदगी रहने से धन-संबंधी परेशानियां आती है।
हर दिन सुबह घर की साफ-सफाई और स्नान करने के बाद पूजा करके दरवाजे पर दीपक अवश्य जलाएं। ऐसी मान्यता है कि दीपक जलाने से मां-लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।
‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करते हुए पूजा के बाद तुलसी में जल देने से माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। इस उपाय को करने से घर की दरिद्रता दूर होती हैं।