जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है वहां पैसों से जुड़ी समस्या बहुत ही कम होती है। लेकिन कुछ गलतियों के कारण मां लक्ष्मी कुछ लोगों के घर नहीं भी आती है।
कुछ घर ऐसे भी होते हैं जहां कुछ अच्छे काम होते हैं, जिसके कारण धन की देवी मां लक्ष्मी स्वयं वहां चली जाती हैं। आइए इन 4 कामों को जानते है।
मां लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद ही प्रसन्न है। अगर आपके घर में साफ-सफाई रहती हैं, तो मां लक्ष्मी स्वयं चली आएगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में पाठ-पूजा और हवन होती है वहां भी मां लक्ष्मी खुद ही चली जाती हैं। उनके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
अगर आपके घर वाले लोग महिलाओं का खूब सम्मान करते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी खुद ही आपके घर में चली जाएगी।
जिस घर में मेहमानों का सम्मान होता है वहां भी मां लक्ष्मी स्वयं ही चली जाती है। इसलिए, हर व्यक्ति को मेहमानों की इज्जत करनी चाहिए।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है, जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।