माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
शास्त्रों के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि माता लक्ष्मी एक स्थान पर नहीं टिकती हैं। इस वजह से जीवन में उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं।
ऐसे में माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ मंत्रों का जाप करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।। माता लक्ष्मी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप रोजाना करने से धन की प्राप्ति होती है।
ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। । रोजाना इस मंत्र का जाप करने से शीघ्र ही कर्ज से राहत मिलती है।
श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा। इस मंत्र का जाप करने से सभी मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।
ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।। इस मंत्र का जाप करने से धन प्राप्ति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।
कार्यों में बार-बार असफल हो रहे हैं तो ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करने से कार्यों में सफलता मिलती है।
माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM