इन आदतों से घर में कभी नहीं आती हैं मां लक्ष्मी


By Sahil22, Sep 2023 02:44 PMnaidunia.com

मां लक्ष्मी

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। जिस घर पर माता लक्ष्मी की कृपा रहती हैं, वहां कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।

गलत आदतें

आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो इंसान को जीवन में सफल नहीं होने देती है। इतना ही नहीं, ऐसे मनुष्य का जीवन बर्बाद हो जाता है।

तंगहाली का सामना

चाणक्य की मानें तो इन आदतों वाले व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ा है। ऐसा इंसान हमेशा तंगहाल ही रहता है।

सूर्य उगने के बाद सोना

चाणक्य का कहना है कि जो व्यक्ति सूर्य उगने के बाद भी सोया रहता है, वह जीवन में सफल नहीं हो पाता है। इससे बचने के लिए सुबह जल्दी उठना चाहिए।

आर्थिक परेशानी

चाणक्य के मुताबिक, ऐसा इंसान चाहकर भी आर्थिक परेशानियों से बाहर नहीं निकल पाता है। इतना ही नहीं, उसके ऊपर कोई न कोई खतरा बना रहता है।

आलसी व्यक्ति

आलसी व्यक्ति भी पूरे जीवन परेशान रहते हैं। चाणक्य की मानें तो जिस व्यक्ति में आलस होता है, वह आर्थिक तंगी के चलते कभी खुश नहीं रह पाता है।

लाभ के मौके छोड़ना

चाणक्य ने यह भी कहा है कि आलसी व्यक्ति लाभ के कई मौके छोड़ देते हैं। इसका पछतावा उन्हें पूरे जीवन रहता है।

अधिक खर्चीला

चाणक्य नीति के अनुसार, इंसान को कभी भी जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। अधिक खर्चीला व्यक्ति हमेशा कर्ज से घिरा रहता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

इस उपाय को करने से बरसेगी पितरों की कृपा