पितरों की कृपा पाने के लिए पितृ पक्ष के महीने में विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए क्या उपाय करना चाहिए?
पितृपक्ष की शुरुआत 29 सितंबर 2023 से हो रही है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष के दौरान पितर घर में प्रवेश करते है। इस दौरान पितरों की श्राद्ध और तर्पण किया जाता है।
कर्क राशि के लोगों को चावल की खीर बनाकर पूर्वजों को दूध और चावल के साथ अर्पित करना चाहिए। वहीं मिथुन राशि के लोगों को प्रतिदिन पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप करें।
मेष राशि के लोगों पूर्वजों को लाल फूल अर्पित करना चाहिए। साथ ही शाम की पूजा के समय लाल मोमबत्ती और दीया भी जलाना चाहिए। वहीं वृषभ राशि के लोगों तो पितरों को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को भोजन कराना चाहिए।
सिंह राशि के जातकों को घर के मंदिर में वेदी या दीपक जलाने के साथ-साथ पूर्वजों को फल और मिठाई चढ़ाना चाहिए। कन्या राशि के लोगों को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को खाद्य सामग्री दान कर सकते है।
पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए सफेद फूल और चावल चढ़ाना चाहिए और लक्ष्मी चालीसा का पाठ कर सकते है। वृश्चिक राशि के लोगों को एकांत क्षेत्र में दीया जलाना चाहिए। साथ ही स्वास्थ्य से बीमार लोगों की सहायता भी करें।
धनु राशि के लोगों को पितृपक्ष के दौरान भूखे और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए। वहीं मकर राशि के लोगों को महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही, शाम के समय तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
कुंभ राशि के लोगों को सूर्यदेवता को जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही इस राशि के लोग धार्मिक संगठनों को दान करना चाहिए। साथ ही गरीब बच्चों के लिए भी दान कर सकते है।
मीन राशि के लोगों को जलाशय या नदी के पास दीया जलाना चाहिए। साथ ही, बेघर को भोजन कराकर भी पितरों का आशीर्वाद पाया जा सकता है।