इन 4 पेड़ों की पूजा से देवी लक्ष्मी होंगी प्रसन्न


By Sandeep Chourey28, Jul 2023 07:57 AMnaidunia.com

वृक्षों में देवताओं का वास

हिंदू धर्म में मान्यता है कि पेड़-पौधों में भी देवताओं का वास होता है और विधि-विधान के साथ वृक्षों की पूजा करने से देवी-देवताओं को प्रसन्न होते हैं।

लक्ष्मी जी को करें प्रसन्न

पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है और इस दिन कुछ विशेष पेड़ों की पूजा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

आंवले का वृक्ष

धार्मिक मान्यता है कि घर में यदि आंवले का वृक्ष होता है तो वहां देवी लक्ष्मी निवास करती हैं। शुक्रवार को आंवले के पेड़ की विधान पूर्वक पूजा करना चाहिए।

लक्ष्मणा पौधा

शुक्रवार को लक्ष्मणा पौधे की पूजा करने से भी देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहती है। कर्ज का बोझ भी उतर जाता है।

केले के पेड़ की पूजा

केले के पेड़ में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का वास होता है। शुक्रवार को केले के पेड़ की जड़ में थोड़ा सा कच्चा दूध और गंगाजल अर्पित करना शुभ होता है।

तुलसी पूजा का महत्व

सनातन धर्म में तुलसी की पूजा श्रेष्ठ मानी गई है। शुक्रवार को जल अर्पित करने और घी का दीपक लगाकर 11 परिक्रमा करने से धन लाभ होता है।

कालसर्प दोष से परेशान है तो राहत देगा ये रत्न