हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं मां लक्ष्मी शाम के समय कब निकलती हैं और किन लोगों से वह काफी दूर रहती हैं।
मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां हमेशा ऐसे लोगों से दूर रहती हैं जो उनकी इज्जत नहीं करते हैं। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह की विधि और उपाय करते हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, मां लक्ष्मी के साथ-साथ दरिद्रता भी रात में करीब 7 बजे से लेकर 9 बजे तक साथ में घूमने निकलते हैं।
यदि अपने पूरे घर के साथ-साथ मुख्य द्वार की भी सफाई रखते हैं तो मां-लक्ष्मी जरूर ही आपके घर में प्रवेश करेंगी।
जिन लोगों के घर के मुख्य दरवाजे पर गंदगी होती हैं, उनके घर में मां- लक्ष्मी पांव तक नहीं रखती हैं। ऐसे लोगों के घर में दरिद्रता प्रवेश कर जाती हैं।
जिस घर में कलह-क्लेश होता है, उस घर में भी मां-लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती है। विशेष रूप से ऐसे घरों में मां लक्ष्मी बिल्कुल भी नहीं आती, जहां औरतों का सम्मान नहीं होता है।
घर यदि अस्त व्यस्त हो, घर में रहने वाले लोग सूर्य उगने के बाद भी देर तक सोते हो। ऐसे घरों में भी मां-लक्ष्मी का वास नहीं होता है।
अगर घर में सुख-शांति और साफ न हो तो मां-लक्ष्मी कभी वास नहीं करती हैं। साथ ही, ऐसे लोग जो गंदगी से रहते हैं और महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं वो हमेशा दरिद्रता में डूबे रहते है।