सुबह उठते ही कर लें ये काम, चुंबक की तरह खींचा चले आएगा पैसा


By Sahil28, Aug 2023 12:58 PMnaidunia.com

सुबह जल्दी उठना

शास्त्रों में उल्लेख है कि सुबह जल्दी उठना अच्छा होता है। सुबह समय से उठने से व्यक्ति के दिमाग और मन को ताजगी महसूस होती है।

मां लक्ष्मी की कृपा

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें फॉलो करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

सुबह की शुरुआत

व्यक्ति की सुबह की शुरुआत अच्छी होती है तो उसका पूरा दिन बेहतर रहता है। आइए जान लेते हैं कि सुबह उठने के बाद किन कार्यों को करना चाहिए।

हथेलियां देखें

धार्मिक मान्यता है कि हथेली के ऊपर वाले हिस्से में मां लक्ष्मी वास करती हैं। इस वजह से सुबह उठकर सबसे पहले हथेली को देखना चाहिए।

गंगाजल का छिड़काव

गंगाजल की पवित्रता के बारे में सभी जानते हैं। सुख-समृद्धि के लिए सुबह स्नान करने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

गाय को रोटी

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया जाता है। सुबह स्नान करने के बाद गौ माता की पूजा करें और उन्हें रोटी जरूर खिलाएं।

इष्ट देव की पूजा

ऐसी मान्यता है कि सुबह उठकर स्नान करने के बाद इष्ट देव की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन वैभव की प्राप्ति होती है।

नियमित करें कार्य

ज्योतिष के मुताबिक उपरोक्त 4 कार्यों को नियमित करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही, कभी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तिजोरी के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, रूठ जाती हैं लक्ष्मी मां