हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु के नियमों का पालन करने से घर में सुख-शांति और धन में बरकत होता है।
आमतौर पर घरों में धन को एक जगह पर रखने के लिए लोग तिजोरी का इस्तेमाल करते है। इस तिजोरी में पैसे और कीमती सामान रखें जाते हैं।
अक्सर लोग घर में रखी तिजोरी के आसपास ऐसी चीजें रख देते है, जो फायदे की जगह नुकसान देने लगती है। इन चीजों से मां लक्ष्मी भी क्रोधित होती है।
तिजोरी के पास भूलकर भी जूठे बर्तनों को नहीं रखना चाहिए, वरना मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है।
अगर आप घर में रखी तिजोरी के आसपास भी कूड़ा जमा करते है, तो आज से बंद कर दें क्योंकि मां लक्ष्मी को गंदी जगह पसंद नहीं है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी के पास भूलकर भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए, वरना धन की हानि हो सकती है।
घर में कुछ लोग ऐसे भी होते है, जो कहीं पर भी कपड़े उतर के फेंक देते है। ऐसे लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि गंदे कपड़े तिजोरी के पास न हो।