Govardhan Puja Muhurat 2023: इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा लाभ


By Prakhar Pandey12, Nov 2023 05:16 PMnaidunia.com

गोवर्धन पूजा

दीपावली का त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इस दौरान गोवर्धन पूजा का भी विशेष महत्व होता है। आइए जानते है गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त और अन्य जानकारीयों के बारे में।

प्रतिपदा तिथि

गोवर्धन पूजा हर साल की तरह 2023 में भी कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाई जाती है। यह त्योहार भी काफी खास होता है।

गिरिराज की पूजा

14 नवंबर को पड़ने वाले इस पर्व पर गिरिराज जी यानी भगावन गोवर्धन की पूजा का विधान है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा भी होती है।

अन्नकूट

गोवर्धन पूजा को भारत में कुछ जगहों पर अन्नकू नाम से भी जाना जाता है। मथुरा-वृंदावन में भक्त गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने भी जाते है। इस दिन भगवान गोवर्धन को 56 भोग चढ़ाया जाता हैं।

शुभ मुहूर्त

पंडित चंद्रशेखर के अनुसार, इस बार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को की जाएगी। इस पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 43 मिनट से 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

पूजा अवधि

गोवर्धन पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 9 मिनट होगी। इस दौरान पूजा करना जातकों के लिए फलदायी साबित होगा। 14 नवंबर के दिन शोभन योग भी बन रहा है।

शोभन योग

शोभन योग 14 नवंबर को सुबह से शुरु होकर दोपहर 1 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। यह भी अनुराधा नक्षत्र में सुबह से ही शुरु हो जाएगा।

पशुधन

अगर आपके घर में पशुधन हो तो गाय के गोबर से बछड़े की आकृति बनाएं। इसके बाद पंचामृत से पूजा करनी चाहिए। श्रीकृष्ण की प्रतिमा को भी दूध से स्नान कराने के बाद पूजन करें और अन्नकूट का भोग लगाएं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ऐसे सजाएं मंदिर