मार्च माह में मंगल ग्रह मिथुन राशि और शुक्र ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं, सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेगा। साथ ही बुध भी बुधादित्य योग बनाते हुए मीन राशि में विराजमान होगा।
मार्च में होने वाला संयोग से वृषभ राशि वालों को फायदा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर से जुड़े कई अवसर सामने आएंगे। कार्यस्थल पर माहौल अच्छा रहेगा। काम से नई पहचान बनेगी।
कर्क राशि वालों के लिए मार्च का महीना महत्वपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना है। विदेश में काम करने वाले जातकों को आय का नया स्रोत प्राप्त होगा।
तुला राशि के जातकों पर इस महीने देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है। उच्च शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा।
मार्च का महीना मीन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हो सकता है। वेतन वृद्धि की संभावना है। इस महीने नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।