घर में होता है कलेश, चंद्रमा को दें अर्घ्य


By Shivansh Shekhar28, Oct 2023 05:30 PMnaidunia.com

वास्तु का विशेष महत्व

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा होता है। यदि घर में इसके नियम को फॉलो किया जाए, तो बड़ी से बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

सदस्यों पर बुरा प्रभाव

घर के अंदर यदि नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाए, तो उसका असर घर के परिवार के ऊपर पड़ता है। जिसके चलते कलह कलेश भी होता है।

कैसे होगा कम?

वास्तु के महान जानकारों के अनुसार, घर में छोटे से छोटे बदलाव कर आप घर में होने वाले कलह और क्लेश को दूर कर सकते हैं।

घर में सफाई

वास्तु में यह बताया गया है कि घर में गंदगी रहने पर भी लोगों में गुस्सा बढ़ता है। ऐसे में घर के कोने-कोने की साफ सफाई जरूर करें।

चंद्रमा को अर्घ्य दें

यदि आपको ज्यादा गुस्सा आता है, तो रोजाना रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मन शांत होता है।

चंद्रमा को अर्घ्य दें

यदि आपको ज्यादा गुस्सा आता है, तो रोजाना रात में चंद्रमा को अर्घ्य दें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से मन शांत होता है।

हथेलियों को देखें

सुबह आंख खोलने के बाद सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखते हुए मन ही मन भगवान की प्रार्थना करें और इसके बाद धरती माता को प्रणाम करें।

सही दिशा में सोएं

आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में सिर करके सोने से स्वभाव में गुस्सापन बढ़ने लगता है। ऐसे में इस दिशा में सिर करके नहीं सोना चाहिए।

कटोरी में सेंधा नमक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम के किसी कोने में एक कटोरी में नमक भरकर सेंधा नमक रख दें। ऐसा करने से माहौल शांत होता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केतु का कन्या राशि में गोचर, इन 4 राशि वालों की होगी आफत