वास्तु के अनुसार घर की सभी चीजों को रखना शुभ माना जाता हैं। आइए जानते है घर में अनाज को किस दिशा में रखना चाहिए।
भारत में आज भी लोग घरों में साल भर के अनाज को एक ही साथ रख लेते हैं। वास्तु के मुताबिक सही दिशा में अनाज रखना फायदेमंद हो सकता हैं।
अनाज को रखने के लिए सही दिशा दक्षिण-पश्चिम दिशा के मध्य में रखना काफी शुभ माना जाता हैं।
अगर आप अनाज को घर में लंबे समय के लिए स्टोर कर रहे हैं तो उस घर में नैत्रत्य दिशा में रखें।
अगर किचन में अनाज रखते है तो इसके लिए वास्तु के अनुसार सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा माना जाता हैं।
किचन के अलावा अगर और किसी जगह पर अनाज को रखना है तो आप वायव्य कोण यानी उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें।
वास्तु के अनुसार घर में इन दिशओं में अनाज रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं।