वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह को अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। जिस जातक की कुंडली में मंगल मजबूत स्थिति में होता है, उसे जीवन में साहस और पराक्रम प्राप्त होता है।
मंगल 5 महीने बाद मिथुन राशि में लौटा है। मिथुन में मंगल का आगमन और शनि के साथ नवम पंचग योग बनाता है। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा।
मंगल का गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से अच्छे परिणाम लेकर आएगा। कई अटके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए गोचर शुभ रहेगा।
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जिनका व्यापार विदेश से जुड़ा है, उन्हें इस दौरान अच्छा मुनाफा हो सकता है।
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा। आपकी प्रोफेशनल लाइफ बेहतरीन रहेगी। बॉस से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे।
मंगल का गोचर शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। अदालती मामलों में सफलता मिल सकती है।
मंगल गोचर का शुभ प्रभाव मीन राशि पर पड़ेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे बच्चों को सफलता मिल सकती है।