बदलते मौसम की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
बड़े बुजुर्ग अक्सर अपने अनुभव के आधार पर कुछ सलाह देते हैं। बदलते मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको दादी-नानी की कुछ बातों को फॉलो करना होगा।
वैसे तो कुछ सब्जियां हर मौसम में खाई जाती हैं। हालांकि, कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जो मौसम के हिसाब से ही मिलती है। मौसमी चीजों को खाने से स्वस्थ रहने में काफी मदद मिलती है।
गर्मियों के अंतिम दिनों में ठंडा पानी पीने का ज्यादा मन करता है। बदलते मौसम के दौरान आपकी यह गलती बीमारी का कारण भी बन सकती है।
ज्यादातर लोग सर्दी के दिनों के नजदीक आने के बाद भी ठंडे पानी से ही नहाते हैं। हालांकि, अब वह समय आ गया है, जब आपको नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
दादी-नानी अक्सर मौसम के हिसाब से कपड़े पहनने की सलाह देती हैं। मौसम के अनुसार कपड़े पहनने से आप खुद को बीमारियों के खतरों से भी बचा पाएंगे।
बीमारियों से शरीर का बचाव करने के लिए एक्सरसाइज को डेली रूटीन का हिस्सा बना लें। अगर आपको जिम जाना अच्छा नहीं लगता है तो घर पर ही योग या व्यायाम कर सकते हैं।
दादी-नानी अक्सर कहती हैं कि बदलते मौसम में हर्बल चाय जरूर पिएं। ऐसा करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी काफी मदद मिलेगी।